Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मानव तस्करी का बड़ा खुलासा: दो महिलाओं समेत सात आरोपी गिरफ्तार, यूपी में एक लाख में बेची गई युवती

सरगुजा।  मानव तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। मणिपुर थाना क्षेत्र में युवती को नौकरी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपी अन्य राज्यों के, जबकि तीन स्थानीय स्तर पर शामिल पाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, चठीरमा निवासी काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हिना, और महिला सहयोगी रामेश्वरी सोनवानी ने पीड़िता को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर काम दिलाने की बात कही। इसके बाद युवती को उत्तर प्रदेश ले जाकर एक लाख रुपये में बेच दिया गया।

सरगुजा पुलिस को जैसे ही इस गंभीर अपराध की भनक लगी, उन्होंने तेजी से जांच शुरू कर पूरे गिरोह को ट्रेस किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, पीड़िता से लिया गया एक मोबाइल फोन और 3100 रुपये नगद जब्त किए गए हैं।

इस मामले में जिन सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर काम करता था, और इससे पहले भी ऐसे कई मामलों में संलिप्त रहा है।

एसपी सरगुजा ने बताया कि मणिपुर थाना पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी है और इससे मानव तस्करी के एक संगठित जाल को तोड़ने में मदद मिली है। आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी, आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।