Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन : कुरूद टोल प्लाजा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, नाके पर CG 05 पासिंग गाड़ियों का टोल टैक्स फ्री करने की मांग

धमतरी। जिले में आज एनएसयूआई, कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने भाठागांव, कुरूद के टोल प्लाजा का घेराव कर सीजी 05 पासिंग गाड़ियों का टोल टैक्स निःशुल्क करने और टोल प्लाजा में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग की.

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि टोल प्लाजा की लूट नीति से हर कोई परेशान है. इस अन्याय के खिलाफ एनएसयूआई ने जंग छेड़ दी है.

इस प्रदर्शन में धमतरी विधायक ओंकार साहू, सभापति तारिणी चंद्राकर, एनएसयूआई नेता देवव्रत साहू, डुमेश साहू, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, एनएसयूआई पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे.

देखें वीडियो –