Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ईसाई समुदाय का बड़ा प्रदर्शन : नन की गिरफ्तारी और चर्च में तोड़फोड़ का विरोध, कलेक्ट्रेट घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

कांकेर।   धर्मांतरण के बाद ग्रामीण की मौत के बाद कफन-दफन को लेकर बीते दिनों जामगांव में तनाव की स्थिति रही. आज कांकेर में ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकजुट हुए हैं और जामगांव में कब्र से लाश निकलने, पीड़ित परिवार को धमकाने और चर्च में तोड़फोड़ को लेकर विरोध कर रहे. दुर्ग में नन की गिरफ्तारी का भी विरोध कर रहे. काेई भी अप्रिय स्थिति से निपटने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

कब्र खोदने से नाराज ईसाई समुदाय के लोग हजारों की संख्या में कांकेर के मेलाभाटा मैदान में इक्कठा हुए हैं, जहां सभा के बाद प्रदर्शनकारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने मुख्य मार्ग से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले हैं. उनकी मांग है कि जामगांव में हुए प्रार्थनसभा पर नुकसान पहुंचाने और कब्र को खोदकर शव निकालने की उच्चस्तरीय जांच की जाए. कलेक्ट्रेट मार्ग में बैरिकेट लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है.