Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सल संगठन को बड़ा झटका: 32 लाख के 7 ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

कांकेर।   छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर में आज नक्सल संगठन के 7 सक्रीय नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. सभी नक्सलियों पर कुल 32 लाख रुपए का ईनाम घोषित था, जिनमें  डीवीसीएम ममता समेत 3 नक्सलियों पर 8-8 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया था. इन सभी नक्सलियों ने आज नक्सलवाद पर सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के चलते राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज कांकेर डीआईजी और एसएसपी के समक्ष आत्म समर्पण किया है.

बता दें, ये सभी नक्सली उत्तर बस्तर के रावघाट, परतापुर एरिया कमेटी और गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय थे और अब तक कई नक्सली घटनाओं में शामिल रह चुके हैं. इन पर कई प्रमुख नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप था, जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आगजनी, और आईईडी विस्फोट जैसी घटनाएं शामिल हैं. इनमें से 3 माओवादी सदस्यों पर 8-8 लाख रुपये का ईनाम, एक सदस्य पर 5 लाख रुपये और 3 अन्य पर 1-1 लाख रुपये का ईनाम था. आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास नीति के तहत उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं.

नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण के दौरान डीआईजी विपुल मोहन बाला (बीएसएफ सेक्टर कन्हारगांव, भानुप्रतापपुर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल (भानुप्रतापपुर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा (कांकेर), और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सूची में शामिल प्रमुख नक्सलियों के नाम और उनके द्वारा की गई प्रमुख घटनाओं का विवरण निम्नलिखित है:

1. ममता उर्फ शांता (60 वर्ष, तेलंगाना)

  • 2011: ग्राम सुलंगी पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जिसमें बीएसएफ के 02 जवान शहीद और 02 नक्सली मारे गए.
  • 2015: ग्राम मेटाबोदेली (चारगांव) में माईंस और आगजनी की घटना.
  • 2015: ग्राम गुदुंल में पंचायत चुनाव के दौरान आईईडी विस्फोट, जिसमें पुलिस के 02 जवान शहीद हुए.
  • 2018: ग्राम महला कैम्प पर हमला.
  • 2019: ग्राम कागबरस और चिलपरस में वाहनों में आगजनी.

2. दिनेश मट्टामी (20 वर्ष, नारायणपुर)

  • 2024: ग्राम हिदूर में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की घटना.

3. आयतु राम पोटाई (27 वर्ष, कांकेर)

  • 2020: ग्राम महला मंदिर टेकरी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़.
  • 2023: ग्राम आलदण्ड और बिनागुण्डा के बीच जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जिसमें नक्सली सदस्य सुनीता मारी गई.

4. इतवारीन पद्दा (25 वर्ष, कांकेर)

  • 2018: महला कैम्प पर हमला, जिसमें बीएसएफ के 02 जवान घायल हुए थे.
  • 2020: ग्राम पतकालबेड़ा में मुठभेड़ की घटना, जिसमें 03 नक्सली मारे गए थे.

5. संजय नरेटी (23 वर्ष, कांकेर)

  • 2023: ग्राम आलपरस में गाड़ियों में आगजनी.
  • 2023: ग्राम गोमें में पुलिस-नक्सली मुठभेड़.
  • 2024: ग्राम काकनार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जिसमें रावघाट एसी सदस्य राजू उर्फ सुनील कलमू मारा गया और कमांडर जग्गू गोटा घायल हो गया.

6. सगनु राम आंचला (24 वर्ष, कांकेर)

  • 2020: ग्राम पतकालबेड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़.
  • 2023: ग्राम गोमें में पुलिस-नक्सली मुठभेड़.
  • 2023: ग्राम आलपरस में 12 गाड़ियों में आगजनी.

7. जमुना नेताम उर्फ नीरा (50 वर्ष, कांकेर)

  • 2007: ग्राम भुस्की और मिचगांव मोड़ पर एम्बुश की घटना, जिसमें पुलिस के 05 जवान शहीद और 18 जवान घायल हुए.
  • 2020: ग्राम महला मंदिर टेकरी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़.
  • 2023: ग्राम आलदण्ड और बिनागुण्डा के बीच जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जिसमें नक्सली सदस्य सुनीता मारी गई.