Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस को बड़ा झटका : बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बेमेतरा। नगरीय निकाय चुनाव के टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता नाराज होकर दल बदल रहे हैं या तो बागी बनकर चुनावी मैदान में हैं. इस बीच बेमेतरा जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बेमेतरा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशी पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा पत्र में बंशी पटेल ने पार्टी की कार्यशैली और निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम इस्तीफा लिखा है.

बंशी पटेल ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा कि उन्होंने पिछले 52 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की सेवा की और कई बार विभिन्न पदों पर कार्य किया है, लेकिन हाल के दिनों में पार्टी के अंदर हो रहे विवाद और निर्णयों से वह आहत हैं. उन्होंने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य नेताओं से बेमेतरा जिले की स्थिति के बारे में शिकायत की थी, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली.

उन्होंने आरोप लगाया कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में उनका अपमान किया गया और पार्टी के संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. पटेल ने कहा कि पार्टी की नीतियों का उल्लंघन करते हुए कुछ नेताओं द्वारा अनैतिक तरीके से उम्मीदवारों का चयन किया गया और इस स्थिति से वह बहुत आहत हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाहियों की उपेक्षा की गई और ऐसे लोगों को टिकट दिया गया, जो पहले बीजेपी में सक्रिय थे. पटेल ने यह भी कहा कि उन्हें कभी यह नहीं सोचा था कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें ऐसे अपमानजनक दिन देखने पड़ेंगे और इसीलिए वह अब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं.