Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी निलंबन की गाज

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ नगर पालिका में भ्रष्टाचारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार मामलें में 5 अधिकारी-कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. साल 2022 से 2024 के बीच नगर पालिका डोंगरगढ़ में हुए विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप था. जिसके बाद अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ जांच की गई. प्रारंभिक जांच में 5 अधिकारी-कर्मचारी को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है.

नगर पालिका क्षेत्र में हुए कार्यों में लंबे समय से अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर शिकायतें मिल रही थी. जिसके बाद अब प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त कदम उठाया है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

निलंबित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम:

1.  सीएमओ यमन देवांगन
2.  सीएमओ प्रमोद शुक्ला 
3.  उप अभियंता रितेश स्थापक
4.  उप अभियंता किशोर ठाकुर
5.  लेखपाल दीपा भीवगढ़े

खैरागढ़ नगर पालिका में भी चल रही जांच

वहीं निलंबित सीएमओ प्रमोद शुक्ला वर्तमान में खैरागढ़ नगर पालिका में पदस्थ थे, जहां उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। खैरागढ़ में भी उनकी कार्यशैली और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच जारी है.