Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर मिलावटी शराब की 200 से अधिक पेटी पकड़ी, सुपरवाइजर समेत 3 फरार

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. लालपुर के शराब भट्टी में टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मिलावटी शराब पकड़ी है. साथ ही मौके से 20 से अधिक बिना होलोग्राम के गोवा ब्रांड की शराब बरामद की गई है. मामले में मास्टरमाइंड सुपरवाइजर शेखर बंजारे समेत 3 फरार हैं. वहीं तीन सैल्समैन को भी हिरासत में ले लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने रायपुर के लालपुर स्थित कंपोजिट शराब भट्टी में शुक्रवार को दबिश दी. छापा मारने के दौरान 203 पेटी मिलावटी शराब बरामद की गई है. कार्रवाई में बिना होलोग्राम के गोवा ब्रांड की 26 पेटी शराब भी जब्त की गई है. बताया जा रहा है कि गोदाम के नीचे की लेयर में मिलावटी शराब को रखा गया था, जबकि ऊपर की लेयर में सही शराब पेटी को रखा गया था. इस मामले में मास्टरमाइंड सुपरवाइजर शेखर बंजारे और तीन सैल्समैन को आरोपी माना गया है. फिलहाल पूछताछ के बाद अन्य तीन सैल्समैन को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियमों के तहत कार्रवाई की तैयारी है. 

सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि लालपुर शराब भट्ठी से 203 पेटी मिलावटी शराब ज़ब्त किया गया है. गोवा ब्रांड की शराब में पानी मिलाया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 

आबकारी अधिकारी ने बताया कि मुनाफाखोरी और ओवर रेटिंग को बंद कर दिया गया है. इसीलिए शक हो रहा था कि मुनाफाखोरी के लिए कुछ गतिविधियां न हो, इसलिए सभी शराब दुकानों में रेंडमली जांच किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को लालपुर शराब भट्टी में भी जांच के लिए पहुंचे थे, जहां गंभीर लापरवाही सामने आई और अब आगे कार्रवाई की जा रही है.