Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.87 करोड़ रुपए की शासकीय राशि गबन करने वाला एसडीओ संजय गिरफ्तार

रामानुजगंज।  छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के रामानुजगंज में शासकीय राशि गबन करने वाले एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर 8.87 करोड़ रुपए की शासकीय राशि को गबन किया था. थाना में मामला पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. हालांकि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, 17 मार्च 2023 में प्रार्थी एन.सी. सिंह, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग ने रामानुजगंज थाना में शिकायत दर्ज कराया था कि जल संसाधन विभाग के तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी और प्रभारी कार्यपालन संजय कुमार ग्रायकर और अन्य ने भू अर्जन की राशि को व्यक्तिगत खातों में गैर नियमावली और अनियमित तरीके से राशि का समायोजन किया गया है. शिकायत पत्र में राशि को निजी व्यक्ति के खातों में कुल शासकीय रकम 8,87,54,524 करोड़ रुपये को फर्जी तरीके से अंतरित कर गबन किया गया है. प्रार्थी एन.सी. सिंह, कार्यपालन अभियंता के प्रस्तुत आवेदन पत्र की प्राथमिक जांच के बाद मामले में रामानुजगंज थाना में धारा 420 समेत अन्य धाराओं के तहत अराध पंजीबद्ध किया गया.

जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय कुमार ग्रायकर ने अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर मार्च 2022 से मई 2022 तक भू-अर्जन की शासकीय राशि को निजी व्यक्तियों के खातों मे गैर वित्तीय तरीके से समायोजन किया था. पुलिस ने मामले में फरार आरोपी संजय को रायगढ़ से हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी संजय ग्रायकर ने अपराध कबूल किया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।