Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चुनाव के बीच रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान ओडिशा की पिकअप से 50 लाख कैश बरामद

रायपुर- चेकिंग अभियान के दौरान रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक पिकअप से 50 लाख कैश बरामद किया है. इतनी बड़ी रकम ओडिशा के वाहन में छिपकर लाया जा रहा था. यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है. मामले में पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरंग पुलिस रात में महासमुंद तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान आलू से भरे पिकअप OD 02 CF 5591 के अंदर कार्टून में छिपा कर रखे लगभग 50 लाख रुपये मिले. मामले में वाहन के ड्राइवर प्रताप प्रधान ढेंकानाल (ओडिशा) निवासी ने पैसे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया. जिसके बाद 102 सीआरपीसी के तहत पैसे जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दी गई.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह ने थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य और जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनों पर सतत निगरानी रखने चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित दिए हैं.