Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

IG अमरेश मिश्रा की बड़ी कार्रवाई, TI बर्खास्त

रायपुर।    रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निरीक्षक राकेश चौबे को बर्खास्त कर दिया है. उक्त टीआई के खिलाफ लगातार नशे में विवाद करने के मामले सामने आए थे. बर्खास्त निरीक्षक राकेश चौबे का चंद दिनों पहले ही देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत होकर गर्ल्स हॉस्टल में घुसने और महिला कर्मचारी को धमकाने का आरोपी लगा था. इतना नहीं ही आरोपी टीआई पर हॉस्टल में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का मामला था, जिस पर कोर्ट ने उसे कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई थी.

राकेश चौबे के खिलाफ अजाक थाना में अपराध क्रमांक 04/2023 के तहत आईपीसी की धारा 451, 294, 323 (दो बार), 506 बी, 354 ए और अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज था. कोर्ट ने उसे दोषी पाते हुए सजा सुनाई, जिसे आईजी ने संज्ञान में लिया. इसके बाद गुरुवार को चौबे को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1996 और पुलिस रेगुलेशन के तहत “सेवा से पदच्युत” कर दिया गया.

पुलिस लाइन में हुई थी बदसलूकी

हाल ही में पुलिस लाइन में टीआई द्वारा एक आरक्षक को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो में टीआई ने डीएसपी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. आरक्षक ने टीआई राकेश चौबे के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.