Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ACB की बड़ी कार्रवाई, SDM को 10 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, जमीन डायवर्सन के नाम पर मांगा था एक लाख रुपए

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज फिर बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साजा SDM को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. प्रार्थी तुकाराम पटेल की शिकायत पर साजा sdm टेकराम माहेश्वरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, SDM टेकराम माहेश्वरी ने जमीन डायवर्सन करने के नाम पर तुकाराम पटेल से 1 लाख रुपए की मांग की थी. इसके बाद 25 हजार रुपए में मामला तय हुआ था. आज 10 हजार रुपए लेते हुए एसडीएम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

एसीबी एडिशनल एसपी PD तिर्की ने बताया कि प्रार्थी तुकाराम पटेल की शिकायत के आधार पर आज साजा SDM कार्यालय में छापामार कार्रवाई की गई है. SDM टेकराम माहेश्वरी को रिश्वत की दूसरी किश्त 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि एसडीएम ने जमीन डायवर्सन करने के नाम पर 1 लाख रुपए की डिमांड की थी, जिसके बाद 25 हजार में मामला तय हुआ था. प्रार्थी दीपावली के पहले 10 हजार रुपए दे चुका था और दूसरी किस्त 10 हजार रुपए देने की बात तय हुई थी.