Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ACB की बड़ी कार्रवाई, इंद्रावती भवन में मछली पालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रायपुर। नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मछली पालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई भवन की चौथी मंजिल पर की गई.

जानकारी के मुताबिक, विभाग के ही इंजीनियर से डिपार्टमेंटल इंक्वायरी सेटल करने के ऐवज में मछली पालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर ने रिश्वत मांगी थी. जिसपर इंजीनियर ने इसकी शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है.