Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.37 लाख की हेरोइन और अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।   थाना कबीर नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 14.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 12.75 ग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,37,760 रुपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

रिंग रोड नंबर 2 पर पकड़ा गया आरोपी

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 1 मार्च 2025 को थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड नंबर 2 के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दविंदर सिंह (52 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब बताया. जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कुर्ते की जेब से दो पन्नियों में 14.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 12.75 ग्राम अफीम बरामद हुई. पुलिस द्वारा जब उससे इस मादक पदार्थ को रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना कबीर नगर पुलिस ने आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 27/25, धारा 18(A), 21(B) NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. आरोपी के पास से 9010 रुपये नगद भी जब्त किए गए.

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपेश जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक गौरी शंकर सिंह, प्रधान आरक्षक भारद्वाज, आरक्षक पिलेश्वर प्रसाद, अशवन दास और राकेश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.