Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल की बड़ी उपलब्धि : प्रदेश में पहली बार लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर छोटी आहार नली को बनाया बड़ा, 75 साल के बुजुर्ग को मिली नई जिंदगी

रायपुर।   राजधानी रायपुर के एमएमआई नारायणा अस्पताल में एक अनोखा ऑपरेशन हुआ है। हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर गौरव जोशी और उनकी टीम ने 75 वर्षीय एक मरीज की भोजन नली (Esophagus) को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से लंबा किया। बता दें कि मरीज को लंबे समय से एसिड रिफ्लक्स, खाना वापस आने और सीने में जलन की शिकायत थी। जांच में पता चला कि उनकी भोजन नली सिर्फ 16 सेंटीमीटर की थी, जबकि आम तौर पर ये 25 सेंटीमीटर होती है। ये ऑपरेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार हुआ है।

डॉक्टरों ने पेट और छाती दोनों में छोटे-छोटे छेद करके लेप्रोस्कोपिक तरीके से सर्जरी किया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज अब बिल्कुल ठीक है। उनकी इस समस्या का समाधान हो गया और वो सामान्य जीवन जी रहे हैं। ये एक बड़ी सफलता है और ऐसे समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है, जिनकी भोजन नली छोटी होती है। इस ऑपरेशन से ये भी पता चलता है कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कितनी कारगर हो सकती है और इससे मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं।

डॉक्टर गौरव जोशी ने बताया कि राज्य में पहली बार इस तरह का ऑपरेशन हुआ है. ये लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की ताकत दिखाता है। उन्होंने कहा कि वो अपने मरीजों को सबसे अच्छा इलाज देने के लिए हमेशा तैयार हैं। ये ऑपरेशन एमएमआई नारायणा अस्पताल की टीम की मेहनत और काबिलियत का नतीजा है और ये दिखाता है कि वो छत्तीसगढ़ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।