Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बेटे के जन्मदिन पर जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रायपुर। शराब घोटाले से जुड़े मामले में 168 दिनों तक जेल में बंद रहे चैतन्य बघेल आखिरकार जमानत मिलने के बाद आज रिहा हो गए। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही, जहां ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ चैतन्य बघेल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जेल परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजुद रहे।

बेटे के जन्मदिन पर जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल

गौरतलब है कि ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर 18 जुलाई को भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। वहीं आज उनके बेटे विवांश का जन्मदिन है। इस मौके पर हाई कोर्ट से मिली जमानत के बाद आज रिहाई हुई है।

बता दें कि रिहाई से पहले ही रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एकत्र हो गए थे। जैसे ही चैतन्य बघेल के जेल से बाहर आने की पुष्टि हुई, समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह दिन न्याय और सच्चाई की जीत का प्रतीक है।