Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भूपेश बघेल ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, बोले- डबल परेशानी है डबल इंजन की सरकार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के नेता डबल इंजन की सरकार की बातें तो करते हैं, लेकिन सच यह है कि एक ओर एक इंजन लगातार महंगाई बढ़ा रहा है और दूसरा इंजन कांग्रेस सरकार की ओर से महंगाई से राहत दिलाने के लिए जो सुविधाएं मिली थीं, उसमें कटौती कर रहा है। ये डबल इंजन की डबल परेशानी वाली सरकार है। राजनांदगांव में जनसंपर्क के दौरान भूपेश बघेल भाजपा सरकार की नीतियों और वादा खिलाफियों के खिलाफ जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब, आदिवासी और महिला विरोधी है। एक ओर कांग्रेस जहां गरीबों, आदिवासियों, महिलाओं और मजदूरों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखती है तो वहीं भाजपा गरीब को और गरीब बना रही है। उनसे सुविधाएं छीन रही है।

भाजपा सरकार ने राशनकार्ड के चावल में भी कटौती : भूपेश

भूपेश बघेल ने कहा कि 2014 में भाजपा ने नारा दिया था, बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार, लेकिन आज 10 सालों बाद महंगाई दोगुनी से भी अधिक हो गई है। बढ़ी हुई महंगाई की सबसे अधिक मार घर में सबके भोजन का प्रबंध करने वाली माताओं-बहनों पर पड़ा है और अब तो भाजपा सरकार ने राशनकार्ड के चावल में भी कटौती कर दी है।