Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांटे की टक्कर में भोजराज ने बीरेश को हराया

कांकेर- लोकसभा चुनाव में कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी ने महज 1974 मतों कांग्रेस प्रत्याशी को हरा एक बार फिर कांकेर लोकसभा में जीत का परचम लहराया है। शुरुवाती रुझान में भाजपा ने अच्छी बढ़त बनाई लेकिन अंतिम परिणाम आते आते आकड़ो में गिरावट देखने को मिला व 22 वें राउंड के बाद यह आंकड़ा 1974 में आकर थम गया व भाजपा के भोजराज नाग विजयी घोषित हुए। 1998 से भाजपा का गढ़ कांकेर लोकसभा में भाजपा का कब्जा फिर से बरकरार रहा।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में भाजपा ने 10 में अपना परचम लहराया है वहीं कांकेर लोकसभा जोकि पिछले बार भाजपा के प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को महज 6914 मतों से पराजित कर जीत हासिल की थी वहीं इस बार भाजपा ने प्रत्याशी चयन में रामायणी मोहन मण्डावी के बदले बैगा के नाम से प्रशिद्ध भोजराज नाग पर दांव खेला था हालांकि की कांग्रेस ने फिर से बीरेश ठाकुर को ही अपना प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतारा था जोकि पिछले बार के चुनाव के अंतर में महज 1974 मतों से ही भाजपा प्रत्याशी से पीछे हुए व उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि कांकेर लोसभा में 8 विधानसभा है जहां लगभग 16 लाख 54 हजार 4 सौ 40 मतदाता है जिसमें लभगभ 12 लाख 65 हजार 4 सौ 29 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया है।

जिसमें भाजपा को 5 लाख 97 हजार 6 सौ 24 तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 5 लाख 97 हजार 7 सौ 40 मत प्राप्त हुए है वहीं अन्य प्रत्याशियों में से अधिक नोटा को लगभग 18 हजार 6 सौ 69 मत पड़े है। यदि नोटा को देखा जाये तो जीत के अंतर से नोटा की मत संख्या अधिक है। भाजपा कांग्रेस के बीच रही काटे की टक्कर में जीत के बाद भाजपा में खुशी का माहौल देखने को मिला कुछ देर पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। इस जीत के बाद भोजराज नाग ने जनता का किया आभार व्यक्त।