Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में भीम आर्मी चीफ ने भरी हुंकार : चंद्रशेखर आजाद ने कहा – बलौदाबाजार हिंसा मामले में निर्दोषों को जेल से निशर्त छोड़ें नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

सारंगढ़-बिलाईगढ़- नगीना लोकसभा के सांसद व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद गुरुवार को बिलाईगढ़ जिले के भटगांव पहुंचे, जहां दशहरा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. सांसद चंद्रशेखर ने बलौदाबाजार की घटना पर प्रदेश सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा, कानून सबके लिए समान है. बेगुनाहों को दोषी न बनाएं. निर्दोषों को जेल से निशर्त छोड़ें नहीं तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

सांसद चंद्रशेखर ने कहा, आज राज्यपाल से मुलाकात कर निर्दोषों को छोड़ने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. बलौदाबाजार घटना में शासन-प्रशासन अपनी कमजोरी छिपाने निर्दोषों पर कार्रवाई कर रही. घटना में पुलिस ने निर्दोषों को जमकर पीटा है, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस घटना में जो जख्म मिले हैं उन्हे कभी नहीं भुलाया जा सकता.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, जैसी व्यवस्था आज पुलिस ने किया है वैसी पहले करती तो बलौदाबाजार में घटना घटित नहीं होती. हम संविधान पर भरोसा रखने वाले हैं. हम लड़ाई नहीं करते. यदि करते तो इस पंडाल में कोई घुसने की हिम्मत नहीं करता. हमारी विनती है कि निर्दोषों को जेल से निशर्त छोड़ दिया जाए नहीं तो स्वयं चद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आंदोलन का प्रचार कर छत्तीसगढ़ में वृहद आंदोलन करेगा.