Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलौदाबाजार हिंसा के आरोपियों से जेल में मिलने पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, सीएम आवास का घेराव करने का किया ऐलान…

रायपुर। बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी हिंसा मामले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुलाकात की. चंद्रशेखर आजाद ने इस मुद्दे पर 20 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की.

रायपुर जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए सतनामी समाज के लोगों को जेल में भेज दिया है. अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होगा. सरकार के मन में सतनामियों के खिलाफ जो दुर्भावना है, यह सब उसका परिणाम है.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर सरकार और पुलिस कुछ नहीं करती तो कोर्ट के पास जाया जाता है, लेकिन कोर्ट भी इस पर कुछ नहीं कर रही है. महिलाओं को जेल नहीं भेज पाए, तो उन्हें पीट कर अपमानित किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच आयोग की रिपोर्ट जब सामने आएगी, तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

मुलाकात को चुनावी रणनीति बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चुनावी रणनीति चिंता वह करें जो 3-3 फेस में चुनाव करवा रहे हैं. हमारे लिए सतनामी समाज का गौरव, उनका रक्षा महत्वपूर्ण है, ना की चुनाव. मैं देवेंद्र यादव से नहीं मिला हूं. मैं सतनामी समाज के लोगों से मिलकर आया हूं.