Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारतीय किसान संघ ने कवर्धा-पंडरिया मार्ग पर किया चक्काजाम, गन्ने के दाम और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को गन्ने की कीमत में वृद्धि और धान खरीदी की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने कवर्धा-पंडरिया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और आम जनता को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा.

5 साल से स्थिर है गन्ने का दाम, किसानों में आक्रोश

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने बताया कि स्थानीय शक्कर कारखाने में पिछले पांच वर्षों से गन्ने की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. उन्होंने तर्क दिया कि अन्य राज्यों और निजी फैक्ट्रियों में गन्ने का दाम ₹500 प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है, जबकि यहां के किसानों को पुराना रेट ही दिया जा रहा है. इसके अलावा, शुगर मिल द्वारा किसानों का पुराना भुगतान भी अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

धान खरीदी की मियाद बढ़ाने की मांग

गन्ने के अलावा, किसान संघ ने धान खरीदी को लेकर भी सरकार को घेरा है. संघ का कहना है कि जिले में अभी भी हजारों किसान ऐसे हैं जिनका धान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाया है. किसानों ने मांग की है कि कोई भी पात्र किसान धान बेचने से वंचित न रहे, इसके लिए धान खरीदी की तारीख को तत्काल आगे बढ़ाया जाए. साथ ही, शुगर मिल में लंबित भुगतान का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए.

उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन फिलहाल सांकेतिक है. यदि प्रशासन ने गन्ने की कीमतों और धान खरीदी की समय-सीमा पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में जिले भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा. मौके पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे.