Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत जोड़ाे न्याय यात्रा 8 को पहुंचेगी छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर में होगी राहुल गांधी की विशाल आमसभा

सरगुजा। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली है. इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी. रायगढ़ जिले की सीमा पर न्याय यात्रा का स्वागत किया जाएगा. किसान, नवजवान, महिला, श्रमिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई करेंगे.

पायलट ने कहा, 13 फरवरी को अंबिकापुर में राहुल गांधी की विशाल आमसभा प्रस्तवित है. इस यात्रा का उद्देश्य बस एक ही है कि जो लोग न्याय से वंचित हैं, जिन लोगों को समाज और सरकार से उमीदें हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी जाती है. इस देश में जो माहौल निर्मित हुआ है इसके विरोध में राहुल गांधी नया यात्रा निकाल रहे.

सचिन पायलट ने कहा, विपक्ष के जिन नेताओं का वैचारिक विरोध केंद्र सरकार से है, जो राजनैतिक विरोध करते हैं, उन नेताओं का चरित्र हनन केंद्र सरकार की एजेंसियां कर रही है. प्रतिशोध की भावना से जो काम होता है वह सही परंपरा नहीं है. इस यात्रा के माध्यम से देश में बड़ा संदेश जाएगा.