Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शातिर ठगों से रहें सावधान : पहलगाम आतंकी हमले में तुम्हारी संलिप्तता है… BJP विधायक को ठग ने किया कॉल, खुद को बताया IB अधिकारी…

रायपुर। लोगों को ठगी का शिकार बनाने शातिर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला रायपुर से आया है, जहां शातिर ठग ने भाजपा विधायक सुनील सोनी को फोन कर खुद को IB अधिकारी बताकर ठगने की कोशिश की। विधायक सोनी ने इस मामले की शिकायत एसपी से की है। साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।

भाजपा विधायक सुनील सोनी ने बताया कि शातिर ठग का कॉल आया था। उसने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अफसर बताया और कहा कि आपका नंबर पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जांच में ट्रेस हुआ है। इस नंबर से हमले को लेकर कई काल हुए हैं। इतना ही नहीं ठग ने मुझसे बातचीत करते हुए दिल्ली आईबी ऑफिस पूछताछ के लिए आने की बात कही. मैंने खुद को भारतीय जनता पार्टी का विधायक होना बताया, अपना परिचय दिया तो शातिर ने कहा, कोई भी हो, घटना में तुम्हारी संलिप्तता पाई गई है।

सुनील सोनी ने कहा, इस तरह बातचीत से किसी भी आम नागरिक को डराया जा सकता है। इसी तरह आम जनता शातिर ठगों के झांसे में आकर डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं में फंस जाते हैं। शातिर ठग की बातचीत से मुझे समझ आ गया था कि ये एक फ्रॉड कॉल है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और सायबर सेल के अफसरों को दी है। प्रारंभिक जांच में ठग का नंबर गुड़गांव तरफ का बताया जा रहा है।

मामले की जांच में जुटी साइबर सेल की टीम

विधायक सोनी ने कहा, इस तरह की घटनाएं किसी भी आम नागरिक के साथ हो सकती है। मेरी अपील है कि सभी को जागरूक रहना चाहिए और ऐसी घटनाओं से सुरक्षित रहना चाहिए। सभी शातिर ठगों से सावधान रहें। विधायक सोनी ने कहा, रायपुर पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। इस मामले में एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा, साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।