Special Story

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बेमेतरा जिला के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली अधिकारियों की बैठक

रायपुर- उप मुख्यमंत्री एवं बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कल बेमेतरा कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने को कहा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक दीपेश साहू और ईश्वर साहू भी बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ काम करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के फील्ड में जाने से कार्यों में गति आती है और उन्हें योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने को कहा।

श्री साव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेमेतरा ज़िला पंचायत की अध्यक्ष सुनीता साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार साहू और जिला पंचायत के सीईओ टेकचन्द्र अग्रवाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में मौजूद थे।