Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजिम कुंभ मेला शुरू होने से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा, तहसील कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन…

गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला 12 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस महाआयोजन के लिए खरीदारी कर चुके व्यापारियों को दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिली है, जिसके विरोध में उन्होंने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. 

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों की मांग है कि उन्हें कुलेश्वर मंदिर से राजीवलोचन मंदिर के बीच नदी में दुकान लगाने की इजाजत दी जाए. उनकी दलील है कि पिछले 20 वर्षों से वे इसी स्थान पर दुकान लगाते आ रहे हैं. इस बार भी दुकान लगाने की उम्मीद से वे पहले ही लाखों रुपये का माल खरीद चुके हैं. ऐसे में स्थान बदले जाने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

बता दें कि राजिम कुंभ कल्प मेले में प्रदेश के कोने-कोने से आए व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें लगाते हैं. वहीं प्रशासन गाइडलाइन का हवाला देते हुए इस बार मेला मैदान में सिर्फ 600 दुकानों की व्यवस्था करने की बात कह रहा है. निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलने पर व्यापारी नाराजगी जता रहे हैं.

फिलहाल, प्रशासन ने नगरीय निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद विषय पर गौर करने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर आक्रोशित व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा उन्हें दुकान लगाने की जगह उपलब्ध नहीं कराए जाने पर पुराने मेला मैदान की निजी जमीन पर दुकान लगाने की चेतावनी दी है.