Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेलवे स्टेशन से बैरिकेड्स हटाने पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने सौंपा ज्ञापन, यात्रियों की परेशानी का दिया हवाला…

रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में लगे बेरिकेड्स को हटाने के लिए पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है. लोगों की परेशानियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में बेरिकेड्स को नहीं हटाया गया तो हम इसके लिए उचित प्रयास करेंगे.

रेल मंडल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपने के बाद रायपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि रायपुर रेलवे स्टेशन रोजाना हजारों लाखों लोग आते जाते हैं. बेरिकेड्स लगाए जाने से लोगों को रेलवे स्टेशन में आने-जाने में परेशानी होती है, जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. अगर आने वाले समय में इसे नहीं हटाया जाएगा, तो हम इसके लिए उचित प्रयास करेंगे.

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर बीजेपी के आरोप पर कहा कि उसमें ऐसे लोग शामिल हैं, जो भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हैं. भाजपा का चंदा बढ़ता जा रहा है. दुनिया जान चुकी है कि बॉन्ड के नाम से पैसा किसने खाया. टीएमसी को सबसे ज्यादा पैसे मिले. चुनाव के समय टीएमसी भाजपा के साथ मिल जाती है.

बागी विधायकों की पार्टी में वापसी को लेकर विकास उपाध्याय ने कहा हम सभी को समाहित करके चलते हैं, और हमारे ही लोग हैं, जो नाराज होकर पार्टी से गए थे. उस समय स्थितियां अलग थी. जिनमें साहस नहीं है, वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. जो गए हैं, वह कांग्रेस पार्टी के ही नेता है. जो साहसी हैं, जिनमें हिम्मत है, जो लड़ना चाहते हैं, वह कांग्रेस पार्टी में आएंगे.

कांग्रेस कार्यकर्ता के भड़ास पर बड़ा बयान

कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा मंच पर भड़ास निकालने को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर कार्यकर्ता अपनी बात को रख सकता है. उस बात में कितनी सत्यता है यह जानना जरूरी है. यह भाजपा का षड्यंत्र है. राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का कैंपेन चल रहा है. कांग्रेस पार्टी अभी बढ़त में है. इससे भाजपा को दु:ख हो रहा है, क्योंकि वह रमन सिंह का क्षेत्र है. 5 साल में भूपेश बघेल ने क्या काम किया है, यह किसी से छुपा नहीं है. उन्होंने जो मजबूती कांग्रेस पार्टी को दी है, वह एक मिसाल है.