Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

होली से पहले 50 से अधिक चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटर्स की लगी क्लास, अब तक 470 अपराधियों को दी गई चेतावनी

रायपुर।   राजधानी के होली त्योहार पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं. पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले 70 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को क्राइम ब्रांच में हाजिर कर कड़ी समझाइश दी गई.

अब तक 470 से अधिक अपराधियों को दी चेतावनी

होली पर संभावित अपराधों को रोकने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस पहले से ही सतर्क है. अब तक 470 से अधिक अपराधियों को क्राइम ब्रांच में तलब कर सख्त चेतावनी दी जा चुकी है. पुलिस अधिकारियों ने चेताया कि अगर वे त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाते या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए, तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वहीं रायपुर जिले के अन्य थानों में भी चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को हाजिर कर क्लास लगाई. इस बार होली पर फिक्स प्वाइंट पेट्रोलिंग को एक्टिवेट किया जाएगा. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे.