Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मतगणना से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्वाचन कार्य में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कोर्ट जाने की दी चेतावनी…

बिलासपुर-  मतगणना के पहले बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार और जिला निर्वाचन अधिकारी पर निर्वाचन कार्य में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाकर जांच की मांग की है, साथ ही उन्होंने मामले को लेकर कोर्ट जाने की चेतावनी भी दी है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के आरोपों को खारिज करते हुए निर्वाचन के सभी कार्य पारदर्शिता व नियमों के मुताबिक होने की बात कही है, तो बीजेपी नेता कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की बात कह रहे हैं. 

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि 2251 मतदान केंद्रों के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. मिलान करने पर इनमें से 611 मतदान केंद्रों के प्रारूप 17 सी और बैलेट यूनिट के नंबरों में भिन्नता पाई गई. 206 बैलेट यूनिट में मुद्रित अल्फाबैटिक और न्यूमैरक नंबर में भिन्नता मिली है. 28 बैलेट यूनिट के नंबर अपूर्ण पाए गए. 41 बैलेट यूनिट में मुद्रित क्रम संख्या को विधिवत दर्ज नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि बिलासपुर और मुंगेली निर्वाचन कार्यालय से कमिशनिंग मॉक पोल के द्वारा दिए गए दस्तावेज और मतदान दल द्वारा प्रदान की गई 17 सी का मिलान करने पर कुल 55 कंट्रोल यूनिट के नंबरों में भिन्नता मिली है, 10 कंट्रोल यूनिट के नंबर अपूर्ण थे, 7 कंट्रोल यूनिट का नंबर दर्ज ही नहीं था. उच्चतम न्यायालय में जिस वीवी पैट के संबंध में निर्वाचन आयोग को दिशा निर्देश दिए थे, उनका भी पालन नहीं हुआ. 135 वीवी पैट के नंबर में भिन्नता पाई गई, और कुल 11 वी वी पैट के नंबर दर्ज ही नहीं किए गए.

कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि कोटा के 63, तखतपुर के 41, बिल्हा के 33, बिलासपुर के 42, बेलतरा के 44, मस्तूरी के 66, लोरमी के 51 और मुंगेली विधानसभा के 53 मतदान केंद्रों में गड़बड़ी हुई है.

उन्होंने और उनकी विधिक टीम ने बीते 28 तारीख को ही इन बिंदुओं पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी रायपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर, मुंगेली को विधिवत जानकारी दे दी है, और अभी तक कोई स्पष्टीकरण अप्राप्त है. इतने सब षड्यंत्र के बावजूद कांग्रेस की जीत को रोका नहीं जा सकता, क्योंकि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव जीत भी गए तो भी कोर्ट जाएंगे.

कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक कर निराकरण करने की बात कही है, कलेक्टर ने कहा कि मतदान के दूसरे दिन यानी 8 मई को स्क्रूटनी हुई, जो इलेक्शन कमीशन के ऑब्जर्वर की उपस्थिति में हुई, जिसमें सभी प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट थे, उन्हें रेंडम दिखाया गया, कि किसी मतदान केंद्र का पेपर चेक करना है, तो कर सकते हैं, उसके बाद सब कुछ सील हो गया है.

कलेक्टर ने आरोपों पर यह भी कहा कि एक बार जब सभी दस्तावेज सील हो जाते हैं, तो वह आरपीएफ की निगरानी में होती है, पेपर निकालकर उसे मिलान करना या देखना संभव नहीं है. वहीं उन्होंने मतगणना स्थल पर भी शिकायतों के त्वरित निदान का आश्वासन भी दिया है. कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप पर भाजपा से बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था, कि जैसे ही इनको हार दिखने लगेगी, पूरा ठीकरा ईवीएम के ऊपर फोड़ देंगे.