Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरहुल महोत्सव में पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, मची अफरातफरी, 50 से अधिक लोग हुए घायल

जशपुर। दीपू बगीचा मे चल रहे सरहुल महोत्सव में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई. मधुमक्खियों के इस हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है. इस घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में जशपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम विष्णु देव साय आने वाले थे, लेकिन इस घटना की वजह से अब सरहुल महोत्सव के कार्यक्रम स्थल को कल्याण आश्रम परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब गांव के बैगा ने पेड़ो की पूजा के लिए हवन कर के विधिवत पूजा अर्चना शुरू की, इस दौरान हवन का धूंआ उपर जाते ही मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले के बाद वहां देखते ही देखते भगदड़ मच गई थी. इसके बाद घायलों की भीड़ अस्पताल पहुंचते ही उनका उपचार शुरू कर दिया गया है.

मधुमक्खियों के हमले में पूर्व विधायक हुए बेहोश

मधुमक्खियों के इस हमले में पूर्व विधायक जगेश्वर राम बेहोश हो गये हैं. उनका भी अस्पताल में सघन उपचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर अभी भी कई मधुक्खियों के छत्ते है और मधुमक्खी कहीं दुबारा हमला न कर दें इस लिहाज से कार्यक्रम स्थल को बदला गया है. कार्यक्रम स्थल को कल्याण आश्रम परिसर में शिफ्ट करने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.