Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर : बारात से पहले पोलिंग बूथ पहुंचा दूल्हा, किसी ने हल्दी तो किसी ने मेहंदी रचे हाथों से किया मतदान

खैरागढ़।  आमतौर पर शादी के दिन दूल्हा बारात की तैयारियों में व्यस्त रहता है, लेकिन छुईंखदान के दो युवकों के लिए लोकतंत्र पहले आया. छुईखदान पंचायत चुनाव में मतदाताओं का उत्साह चरम पर है, लेकिन इस बार छुईखदान ब्लॉक में दो दूल्हों ने मतदान कर मिसाल कायम की. कृतबास निवासी राकेश कुमार यादव (पिता दशरु यादव) और ग्राम पंचायत उरतुली के पवन पटेल (पिता पीलूराम) ने अपने विवाह से पहले लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और मतदान किया.

राकेश यादव की आज शादी है और बारात निकलने से पहले उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 78 में जाकर वोट डाला. इसी तरह, पवन पटेल, जिनकी शादी कल यानी 18 फरवरी 2025 को है, आज मतदान केंद्र क्रमांक 174 में पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पवन के घर आज हल्दी-तेल की रस्में चल रही थीं, लेकिन उन्होंने पहले देशहित में मतदान को प्राथमिकता दी.

इन दोनों युवाओं ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है और कोई भी जिम्मेदारी मतदान से बड़ी नहीं हो सकती. उनके इस जागरूकता भरे कदम की हर तरफ सराहना की जा रही है.

शेरवानी में पहुंचे दूल्हे ने डाला वोट 

मतदान के बीच इसी तरह का नजारा अभनपुर के टीला में भी देखने को मिला. यहां दूल्हा तेजराम चक्रधारी सज-धज कर मतदान केंद्र पहुंचा. शेरवानी और फूलों की माला पहने दूल्हा ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वोटिंग की.