Special Story

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए…

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 12, 2026 3 min read

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

अफीम खेती के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, बोले– बीजेपी सरकार में होती है तुरंत कार्रवाई

अफीम खेती के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, बोले– बीजेपी सरकार में होती है तुरंत कार्रवाई

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। प्रदेश में अफीम की खेती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिंता जताई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ को बचाने की जरूरत है।

बघेल ने कहा कि सभी कांग्रेसजन और आम नागरिक अपने-अपने क्षेत्रों में खेतों और आसपास के इलाकों पर निगरानी रखें। सर्च ऑपरेशन चलाकर देखें की कहीं उनके आसपास भी अफीम की खेती तो नहीं हो रही है। अगर कहीं भी अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित थाने में करें और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से कांग्रेस पार्टी तक जानकारी पहुंचाएं।

‘सूखे नशे का अड्डा बनता जा रहा छत्तीसगढ़’

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पहले दुर्ग और उसके बाद बलरामपुर में दो स्थानों पर अफीम की खेती बरामद हो चुकी है। बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ “सूखे नशे” का अड्डा बनता जा रहा है। हालात भयावह हैं और प्रदेश को इस स्थिति से बचाने के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।