Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में BCCI ने 34 खिलाड़ियों को दी जगह

मुंबई।  आईपीएल 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है. इस बार श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने वापसी की है, जबकि कुछ नए युवा खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है. वहीं, कई सीनियर खिलाड़ियों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. नए कॉन्ट्रैक्ट में कुल 34 खिलाड़ी शामिल हैं. इस बार ए प्लस ग्रेड में 4 खिलाड़ी रखे गए हैं.

BCCI ने इस लिस्ट में युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया है, जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है. ग्रेड A+ खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये, ग्रेड A को 5 करोड़ रुपये, ग्रेड B को 3 करोड़ रुपये और ग्रेड C को 1 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलेगी.

इन खिलाड़ियों को पहली बार मिला सेंट्रल कॉनट्रैक्ट

  1. वरुण चक्रवर्ती
  2. अभिषेक शर्मा
  3. नीतीश राणा
  4. हर्षित राणा
  5. नीतीश रेड्डी

इन खिलाड़ियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता

  1. शार्दुल ठाकुर
  2. रविचंद्रन अश्विन
  3. जीतेश शर्मा
  4. केएस भरत
  5. आवेश खान

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की ग्रेड वाइज लिस्ट

ग्रेड A+ (7 करोड़ रुपये सालाना)

  1. रोहित शर्मा
  2. विराट कोहली
  3. जसप्रीत बुमराह
  4. रवींद्र जडेजा

ग्रेड A (5 करोड़ रुपये सालाना)

  1. हार्दिक पांड्या
  2. मोहम्मद सिराज
  3. मोहम्मद शमी
  4. केएल राहुल
  5. शुभमन गिल
  6. ऋषभ पंत

ग्रेड B (3 करोड़ रुपये सालाना)

  1. सूर्यकुमार यादव
  2. कुलदीप यादव
  3. अक्षर पटेल
  4. यशस्वी जयसवाल
  5. श्रेयस अय्यर

ग्रेड C (1 करोड़ रुपये सालाना)

  1. रिंकू सिंह
  2. तिलक वर्मा
  3. ऋतुराज गायकवाड़
  4. शिवम दुबे
  5. रवि बिश्नोई
  6. वॉशिंगटन सुंदर
  7. मुकेश कुमार
  8. संजू सैमसन
  9. अर्शदीप सिंह
  10. प्रसिद्ध कृष्णा
  11. रजत पाटीदार
  12. ध्रुव जुरेल
  13. सरफराज खान
  14. नीतीश रेड्डी
  15. ईशान किशन
  16. अभिषेक शर्मा
  17. आकाश दीप
  18. वरुण चक्रवर्ती
  19. हर्षित राणा

इन 2 खिलाड़ियों की हुई वापसी

नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 2 खिलाड़ियों की वापसी हुई है. ये कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम है. इन दोनों खिलाड़ियों को पिछली बार सजा के तौर पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. दोनों ने घरेलू क्रिकेट खेलने से मना किया था, जिसकी सजा उन्हें मिली थी. उस वक्त इन दोनों ने ही बीसीसीआई के आदेश को तरजीह नहीं दी थी. हालांकि, अब दोनों के नाम लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी में रखा गया है जबकि ईशान किशन ग्रेड-सी में शामिल हैं.