Special Story

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बस्तर सीट पर पूर्व मंत्री लखमा के बेटे और PCC चीफ की दावेदारी से फंस गया पेंच ! दोनों के मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

रायपुर- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने कैंडिडेट का ऐलान किया है. अब तक 5 सीटों पर नाम फाइनल नहीं किया जा सका है. इस बीच जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा अपने बेटे हरीश लखमा के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं. वहीं इस सीट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी दावेदारी ठोकी है. अब इन सबके बीच दोनों नेताओं ने मुलाकात की है. मुलाकात के बाद अब सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि, दोनों में से कोई एक नेता मान गया है. हालांकि दोनों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है.

बता दें कि कवासी लखमा पीसीसी चीफ से मिलने उनके घर पहुंचे थे. सियासी गिलयारों में चर्चा है कि कवासी लखमा चाहते हैं कि बस्तर से उनके बेटे को सांसद का टिकट मिल जाए. इसके लिए लखमा ने AICC में अपने बेटे की दावेदारी पेश की है और इसी सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में जीतकर आए दीपक बैज ने भी अपनी दावेदारी पेश की है.

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस को दोनों नेताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के रणनीतियों पर चर्चा की है. मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा, इस बार हम सब और अधिक मजबूत से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और न्याय की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने में अवश्य सफल होंगे.