Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में होगा बस्तर ओलंपिक : खेल मंत्री टंकराम बोले –

रायपुर।   खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ में अब बस्तर ओलंपिक का आयोजन होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया, प्रदेश में बस्तर ओलंपिक कराया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री आएंगे. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी मेडल लाए, इस स्तर पर तैयारी की जाएगी. मंत्री टंकराम ने कहा, बस्तर गया था तो वहां के खिलाड़ियों में गजब ऊर्जा है. बस्तर ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के स्थानीय खेलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी. खिलाड़ियों की डाइट की राशि बढ़ाई जाएगी. खिलाड़ी अच्छे से खाएंगे डाइट लेंगे तभी तो खेलेंगे.

वर्मा ने कहा, पिछले कांग्रेस सरकार में खिलाड़ी उपेक्षा के शिकार हुए हैं. अधिकतर हमारे खिलाड़ी दूसरे राज्यों के लिए खेलने को मजबूर थे. अब हम उन सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के लिए खेलने के लिए कहेंगे. दूसरे राज्यों में जो सुविधा सम्मान दी जाती है वह अब छत्तीसगढ़ में भी दी जाएगी. हमने खिलाड़ियों के विकास व बेहतर के लिए काम करना शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा, अभी अलंकरण समारोह कराए, जिसमें उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अवार्ड दिया गया. खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए कमेटी गठित की गई है. बहुत जल्द ही फ़ैसला आएगा.