Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बैंकों में आज हड़ताल, कामकाज रहेगा ठप

रायपुर। दो दिन की छुट्टी के बाद अगर आज आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. कहीं ऐसा न हो कि आप ब्रांच पहुंचे और वहां ताला लगा हुआ नजर आए. दरअसल, देशभर में आज बैंकों कर्मचारियों की हड़ताल है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5-डेज वर्किंग वीक की मांग को फौरन लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर जाने के फैसले किया है. राजधानी रायपुर में भी मंगलवार को सरकारी बैंक बंद रहेंगे.

कौन-कौन से बैंक होंगे प्रभावित और कौन से नहीं ?

स्टेट बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा,इंडियन ओवरसीज बैंको समेत 12 बैंक प्रभावित होंगे. वहीं एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, यस, आईडीएफसी और बंधन बैंक पर हड़ताल का प्रभाव नहीं होगा.

बता दें कि अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने हड़ताल की स्थिति में बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान की संभावना के बारे में अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया है. बैंक पिछले 3 दिनों से लगातार 24 को दूसरा शनिवार था, 25 को रविवार था और 26 को राष्ट्रीय अवकाश के कारण बैंक बंद थे और अब आज 27 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानी हो सकती है.