Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोन देने का लालच देकर 40 हजार का मुर्गा खा गया बैंक मैनेजर, पीड़ित किसान ने SDM से की शिकायत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी में एसबीआई के बैंक मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपए लोन देने का लालच देकर 38 हजार के मुर्गे मंगाकर खा गया. साथ ही उसने 12 लाख का 10 परसेंट कमीशन भी लिया. इसके बाद मैजेजर ने किसान को लोन देने से इंकार कर दिया. पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है. कार्रवाई नहीं होने पर किसान ने आत्मदाह की चेतावनी दी है.

जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी क्षेत्र के सरगंवा में रहने वाले किसान रूपचंद मनहर ने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए एसबीआई मस्तूरी में 12 लाख रुपए लोन का आवेदन दिया था. उनका आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन की मांग की थी. किसान ने अपनी मुर्गियां बेचकर मैनेजर को कमीशन एडवांस में दे दिए. किसान ने अपनी शिकायत में बताया कि उक्त प्रबंधक द्वारा बैंक लोन में राशि का कमीशन 10 प्रतिशत मांगा गया था. उस राशि को मैं मुर्गी बेचकर 2 माह के भीतर दे दिया हूं.

हर शनिवार किसान से देसी मुर्गा खाता था मैनेजर

पीड़ित किसान ने बताया, लोन देने के बहाने हर शनिवार को मैनेजर देसी मुर्गा खाता था. मैनेजर 38,900 रुपए का मुर्गा खा गया है, जिसकी रसीद भी मेरे पास है. अब मुझे मुर्गा की राशि भी वापस नहीं कर रहा है न ही मुझे लोन दे रहा है. इससे वह परेशान है. किसान रूपचंद ने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय में की है. किसान ने कलेक्टर के नाम सौंपे अपने शिकायत में बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है. कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है.