Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साइबर ठगी से बचने के लिए महिलाओं को बैंक और पुलिस अधिकारियों ने दिए सुरक्षा टिप्स

गरियाबंद। जिला प्रशासन ने आज साइबर ठगी से बचने के लिए बिहान से जुड़ी बहनों के लिए साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया. प्रभारी कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव की मौजूदगी में नोडल बैंक अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ट्रिक्स को बताते हुए उनसे कैसे बचा जाए, इसके लिए कई टिप्स दिए.

साइबर ठगी से बचने के उपाय

बताया गया कि पासवर्ड को लिखकर या मोबाइल में न रखें. एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग न लें. अज्ञात व्यक्ति द्वारा लॉटरी के नाम पर ठगी की जाती है, उनसे बचें. टॉवर लगाने के नाम पर ठगी के लालच में न आएं. बीमा कंपनी के फर्जी अधिकारी बनकर ठगी की जाती है, स्वयं तस्दीक करें. चेहरा पहचानने और इनाम जीतने की प्रतियोगिताओं पर ध्यान न दें. चिट फंड कंपनियों को तस्दीक करके ही पैसा निवेश करें. जेवर चमकाने के नाम पर ठगी से बचें. लोन के नाम पर ठगी, फर्जी फोन कॉल से बचें.

ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीके

बैंक मैनेजर बनकर एटीएम नंबर पूछना, इंश्योरेंस कंपनी एजेंट बनकर धोखाधड़ी करना, फर्जी ईमेल आईडी बनाकर, मैट्रिमोनियल साइट पर शादी के नाम पर दोस्ती करना, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी करना आदि के तरीके होते हैं. इससे बचने के लिए अपना पर्सनल जानकारी किसी को न दें, अति आवश्यक होने पर बैंक जाकर जानकारी चेक करें, फर्जी कॉल्स और इनामी मैसेज से बचें. समय-समय पर अपना एटीएम कार्ड पासवर्ड बदलते रहें, किसी भी साइट पर सर्च करने से पहले अपनी गोपनीय दस्तावेज़ अपलोड न करें.

एटीएम और ओटीपी नंबर किसी को भी न बताएं, डेबिट कार्ड फ्रॉड से बचने के लिए यह लोग डेबिट/क्रेडिट कार्ड बंद होने की बात कहकर लोगों को भ्रमित करते हैं और खुद को बैंक का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करते हैं. आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर ओटीपी मांगते हैं, यदि आपका कार्ड चोरी हो गया हो तो तुरंत अपना डेबिट/क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर ब्लॉक करवाएं. कभी भी किसी के साथ अपनी जानकारी साझा न करें. हमेशा सिक्योर पेमेंट गेटवे से ही भुगतान करें.