Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को फाइनल में 6 रन से हराकर 18 साल का लंबा इंतजार किया खत्म, जीती पहली आईपीएल ट्रॉफी

अहमदाबाद। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना सकी और उन्हें 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।

विराट कोहली ने खेली अहम पारी

बेंगलुरु की ओर से स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेली। उनके अलावा रजत पाटीदार ने 26, लियाम लिविंगस्टोन ने 25, मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा ने 24-24 रन बनाए। अंतिम ओवरों में ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने 9 गेंदों में 17 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

पंजाब की ओर से काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई और विजयकुमार विशाक को 1-1 विकेट मिला।

अंत तक लड़ती रही पंजाब

191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत धीमी रही। प्रभसिमरन सिंह ने 26 और जोश इंग्लिस ने 39 रन बनाए, लेकिन वे पारी को संभाल नहीं सके। कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रियांश आर्य (24) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

नेहल वढेरा और शशांक सिंह ने अंत में प्रयास जरूर किया, लेकिन RCB के गेंदबाजों के सामने वे टिक नहीं सके। क्रुणाल पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड और जोश हेजलवुड ने भी एक-एक विकेट लिया।

RCB की जीत पर जश्न

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही RCB ने आईपीएल ट्रॉफी जीतने का 17 साल पुराना सपना पूरा किया। मैदान पर खिलाड़ी और ड्रेसिंग रूम में सपोर्ट स्टाफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं आरसीबी फैंस के बीच भी इस जीत को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है।

बेंगलुरु और पंजाब की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह।