Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिना मान्यता वाले स्कूलों में बच्चों के प्रवेश पर रोक: हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत करने को कहा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों पर उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि बिना मान्यता प्राप्त शालाओं में नए सत्र में छात्रों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए।

यह आदेश निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया। याचिका में हस्तक्षेपकर्ता विकास तिवारी की ओर से यह तर्क रखा गया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2013 में लागू विनियम के अनुसार, नर्सरी से केजी-2 तक की कक्षाएं संचालित करने वाले सभी गैर शासकीय स्कूलों को मान्यता लेना अनिवार्य है।

शपथपत्र से हुआ खुलासा

30 जून 2025 को हुई पिछली सुनवाई में न्यायालय ने लोक शिक्षण विभाग के संचालक को व्यक्तिगत शपथपत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। इसके पालन में 11 जुलाई 2025 को प्रस्तुत शपथपत्र में विभाग ने कहा कि केवल कक्षा पहली से ऊपर की कक्षाओं के लिए मान्यता जरूरी है, जबकि नर्सरी से केजी-2 तक की शालाओं को मान्यता की आवश्यकता नहीं है।

इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता संदीप दुबे और मानस वाजपेयी ने शपथपत्र का खंडन करते हुए कहा कि शासन द्वारा 7 जनवरी 2013 को लागू किए गए नियम में स्पष्ट है कि सभी कक्षाएं, चाहे नर्सरी हो या केजी-2, मान्यता के दायरे में आती हैं।

हाईकोर्ट का तीखा सवाल

खंडपीठ ने शिक्षा विभाग के सचिव को अगली सुनवाई से पहले व्यक्तिगत शपथपत्र के माध्यम से यह स्पष्ट करने का आदेश दिया है कि आखिर 2013 के नियमों के बावजूद बिना मान्यता के स्कूल कैसे संचालित हो रहे हैं? इससे बच्चों के भविष्य को तो नुकसान पहुंच रहा है, साथ ही अभिभावकों पर भी आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

प्रदेश में हजारों स्कूल मान्यता विहीन

लोक शिक्षण विभाग की ओर से प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, पूरे छत्तीसगढ़ में—

  • नर्सरी से केजी-2 तक की शालाएं: 72
  • नर्सरी से प्राथमिक तक की शालाएं: 1391
  • नर्सरी से पूर्व माध्यमिक शालाएं: 3114
  • नर्सरी से उच्चतर माध्यमिक शालाएं: 2618

इनमें से कई स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं, जो कि कानूनन गलत है।