Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस जांच रिपोर्ट के हवाले से पीसीसी चीफ बैज का बड़ा आरोप, कहा-

रायपुर- बलौदाबाजार में सतनामी समाज के विरोध-प्रदर्शन के दौरान घटी आगजनी की घटना का सियासी पारा नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को सरकार द्वारा पूर्व रचित करार देते हुए इसमें भाजपा के लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में सीएम जनदर्शन पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सबसे पहले कानून व्यवस्था को सुधारना चाहिए. कानून व्यवस्था पर जनदर्शन लगाना चाहिए. अपराधी खुले आम हथियार लेकर घूम रहे हैं. वहीं जनदर्शन में बीजेपी विधायकों की शिकायत पर कहा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. खुलेआम लूट का खेल चल रहा है.

वहीं सीएम जनदर्शन में आ रही शिकायतों पर दीपक बैज ने कहा कि जनदर्शन में जनता की समस्या कम विधायकों की लूट-खसोट की शिकायत ज्यादा आ रही हैं. सरकार पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. सिर्फ विधायक ही नहीं, सरकारी नुमाइंदों के भ्रष्टाचार की पूरे प्रदेश से शिकायतें आ रही हैं.

वहीं बिजली समस्या पर कांग्रेस द्वारा बड़ा प्रदर्शन किए जाने की बात कहते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में साय सरकार आई है, तब से बिजली कटौती सांय-सांय हो रहा है. 20 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी सांय-सांय हुई. बिजली को लेकर कांग्रेस पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी.

वहीं गौ तस्करी रोकने के लिए नए नियम बनाने वाले गृह मंत्री विजय शर्मा के बयान पर पीसीसी चीफ ने तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरीके से पंगु है. क्या गौ तस्करी पर अभी तक नियम नहीं बना था. सरकार के नियंत्रण से सब कुछ बाहर है. भाजपा का सरकार पूरी तरीके से असहाय हो चुकी है.

वहीं बीजेपी के मतदाता अभिनंदन समारोह पर पीसीसी चीफ बैज ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह सम्मान मतदाता सम्मान नहीं है, बल्कि जनता के आक्रोश को भगाने का प्रयास कर रही है. बीजेपी अनेक वादे कर चुनाव जीतकर सरकार बनाई, लेकिन उन वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है.

यूनिफाइड कमांड की बैठक पर दीपक बैज ने कहा कि नक्सलवाद में सरकार की कोई नीति नहीं है. अंदरुनी क्षेत्रों में दहशत फैलाने का काम सरकार कर रही है. बस्तर के लोग जंगल जाने में डर रहे हैं. नक्सली क्षेत्र में आदिवासियों का भरोसा जीतने में सरकार नाकाम है. फर्जी एनकाउंटर कर रही है ताकि केंद्र के सामने वाह वही लूट सके.

नक्सलवाद पर दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार खौफ फैलाने का काम कर रही है. आज बस्तर के आदिवासी जंगल में जाने से डर रहे हैं. इमली महुआ टोरा नहीं बिन पा रहे हैं. वहीं कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर कहा कि कल वीरप्पा मोइली और हरीश चौधरी आएंगे. बैठक के बाद निष्कर्ष निकालेंगे. इसके बाद देखिए क्या होता है. रायपुर दक्षिण उपचुनाव पर बैज ने कहा कि दावेदार सामने आ रहे हैं. जिला स्तर पर जिम्मेदारी दे दी गई है. बायोडेटा पर फाइनल मंथन होने में अभी वक्त है.