Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलौदाबाजार हिंसा : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर डिप्टी सीएम साव का बयान, कहा-

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं. इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना में जो भी सम्मिलित होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी. हम सब ने देखा है की घटना का षड्यंत्र किसने किया, सतनामी समाज को बदनाम और कलंकित करने का काम किया गया है. प्रदेश की शांति और सद्भावना को बिगाड़ने का काम करेंगे,इसके पीछे जो लोग भी होंगे कार्रवाई होगी. इसके साथ ही अरुण साव ने भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया.

अरुण साव ने भाजपा के शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक पार्टी है. पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी की सदस्यता होती है, फिर संगठन के चुनाव भी होते हैं. नीचे से लेकर ऊपर तक पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है. राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर इसके लिए प्रभारी बनाए गए हैं. बैठक लेकर प्रदेश में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा और इसको लेकर योजनाबनाई जाएगी.

22 अगस्त को कांग्रेस के ED कार्यालय के घेराव किया जाने को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर भ्रम की राजनीति करती है. देश के मान सम्मान गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है. केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का काम कर रही है. किसी भी हद तक जा सकते हैं इस मामले से स्पष्ट होता है.