Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलौदाबाजार हिंसा मामला: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पूर्व सीएम बघेल के बयान का किया पलटवार, कहा- हिंसा घटना के लिए कांग्रेसी हैं जिम्मेदार…

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को भड़की हिंसा को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म है. राज्य की भाजपा सरकार और विपक्ष की कांग्रेस पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुलिस प्रशासन पर लगाए गए आरोप का खण्डन करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है.

सोमवार को गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही जिला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले में भूपेश बघेल के पुलिस प्रशासन को लेकर दिए गए बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार घटना के लिए कांग्रेस के लोग जिम्मेदार हैं. पुलिस किसी पर कोई दबाव बनाने का काम नही कर रही है. 

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में पूर्व मंत्री और विधायक दिख रहे हैं. इसके साथ ही वहां के नागरिक बता रहे हैं कि कांग्रेसी ही बलौदाबाजार घटना को लेकर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे थे.

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार हिंसा घटना को लेकर बयान दिया था कि बलौदाबाजार घटना में पकड़े गए लोगों पर पुलिस कांग्रेसियों का नाम लेने का दबाव बना रही है. पूर्व सीएम के इसी बयान का स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पलटवार किया है.