Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलौदाबाजार प्रदर्शन मामला : कलेक्ट्रेट परिसर में सुनियोजित तरीके से आगजनी की घटना को अंजाम देने के संकेत, एफएसएल की जांच टीम को मिले अहम सबूत

रायपुर। बलौदाबाजार घटना पर बड़ा अपडेट सामने आया है. यहां सुनोयजित तरीके से कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम देने के संकेत मिले हैं. रायपुर से आई एफएसएल की जांच टीम को प्रारंभिक सबूत के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पेट्रोल बम के निशान मिले हैं. साथ ही बड़ी संख्या में पत्थर मिले हैं, जो आसपास के नहीं है, जो सुनियोजित षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा.

बता दें कि गिरौदपुरी के जैतखाम में तोड़फोड़ से आक्रोशित सतनामी समाज के हजारों लोग आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने निकले थे. इस दौरान झूमाझटकी और पथराव भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में आग लगा दी, जिससे सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गई.

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई – एसपी

कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आगजनी की घटना के बाद आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है. वहीं रायपुर रेंज आईजी अमरेश कुमार मिश्रा भी घटना स्थल पहुंचे हैं. इस मामले में एसपी सदानंद कुमार ने कहा है कि समाज के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आश्वासन दिया था. तीन से 4 हजार लोग आने की बात कही गई थी पर इससे ज्यादा 5 से 6 हजार लोग पहुंचे थे. एसपी ने बताया, पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था थी. 500 बल तैनात किए गए थे. उपद्रवियों ने बैरिकेड को तोड़कर सरकारी दफ्तरों में आग लगाई. प्रदर्शन के दौरान पथराव भी किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. आगजनी से सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गई है. उन्होंने कहा, घटना का वीडियो हमारे पास है. इसके आधार पर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.