Special Story

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलौदाबाजार- कलेक्टर-एसपी ने की जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा

रायपुर-   बलौदाबाजार जिलें के कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज जिलें के कानून व्यवस्था को लेकर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में सभी एसडीएम एवं एसडीओपी को जमीनी स्तर में सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए पुलिस की गश्ती बढ़ाने पर के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने गांवों में समय-समय पर शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कराने, धार्मिक स्थलों पर सतत रूप से निगरानी रखने के निर्देश संबधित अधिकारीयों को दिए है।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा रैली, धरना एवं प्रदर्शन करने या अनुमति प्राप्त करने से पहले आयोजन एवं व्यक्ति को अनिवार्य रूप से शपथ पत्र सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा, उसके बिना अनुमति नही दी जाएगी एवं उक्त नियमो के पालन नही करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में दीपक सोनी ने कहा की गांवों में किसी प्रकार की विवाद या समस्या होने की जानकारी मिलने पर तत्काल तहसीलदार एवं थानेदार साथ ही गांव ही पहुंचकर समस्या का निराकरण करें। इसके साथ ही वन क्षेत्रों में भी किसी भी प्रकार विवाद होने पर वन विभाग के द्वारा भी तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

श्री सोनी ने कहा राजस्व एवं पुलिस अमला प्रशासन की रीढ़ है अतः आप सभी आपस में समन्वय के साथ बेहतर कार्य करें। इसके साथ ही जिलें में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करवाते सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास करे। इसके लिए आप सभी त्वरित रूप से जिलें में जितने भी ब्लैक स्पॉट है, उनका चिन्हांकन शीघ्र करें। इस कार्य में लोक निर्माण विभाग एवं आरटीओ भी मदद ली जाए। टीम शीघ्र ही इन स्थानों का चिन्हांकन कर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत मुझे प्रस्तुत करें।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए है। उन्होने ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने जोर दिया। बैठक में अपर कलेक्टर दिप्ती गौते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त एसडीएम, एसडीओपी, टीआई और तहसीलदार उपस्थित थे।