Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बालौदबाजार घटना: पूर्व सीएम बघेल और पीसीसी चीफ बैज ने की समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

रायपुर- बलौदाबाजार आगजनी घटना पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान आया है. भूपेश बघेल ने कहा कि बलौदा बाजार में हुई हिंसा की घटना चिंताजनक है. अगर शासन-प्रशासन ने समय पर आवश्यक कदम उठाए होते तो लोगों की नाराजगी को इस हद तक जाने से रोका जा सकता था. सतनामी समाज बाबा घासीदास के बताए शांति और सद्भाव के रास्ते पर चलने वाला समाज है. मैं समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलौदा बाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करता हूं. सरकार की लापरवाही से यह अप्रिय स्थिति निर्मित हुई है. पंद्रह दिनों पहले असामाजिक तत्वों ने पवित्र जैत खंभ को नुकसान पहुंचाने के मामले मे त्वरित कठोर कार्रवाई की गई होती तो शायद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होती.

उन्होंने लोगों से अपील की है कि संयम और शांति बनाए रखें, कानून को हाथ में न ले. सभ्य समाज मे हिंसा कदापि भी बर्दाश्त नहीं. बाबा साहब डॉ.आंबेडकर के बनाए कानून पर भरोसा रखे.