Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बजरंग दल ने वक्फ बोर्ड दफ्तर के सामने किया हनुमान चालीसा का पाठ

रायपुर। ठीक दीवाली से पहले पुरानी बस्ती के लोगों को वक्फ बोर्ड की नोटिस का मामला अब गहरा गया है। भाजपा नेता संदीप शर्मा के ट्वीट से शुरू हुए विरोध के बाद अब विहिप बजरंग दल ने मंगलवार को वक्फ बोर्ड कार्यालय का घेराव किया। नोटिस प्राप्त 4 परिवार समेत आसपास के लोगों के साथ विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक के पास आफिस के सामने में रोड धरना दिया.

सभी हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नोटिस वापस लेने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि नोटिस वापस न होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। रायपुर महानगर के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा, मंत्री बंटी कटरे ने एक बयान में बताया कि हिन्दुओ की जमीन छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अपनी जमीन होने का दावा कर रहा है।

इससे पहले सभी दल के कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ बैजनाथ धाम मंदिर मोती बाकग में दोपहर 1:00 बजे एकत्रित होकर रैली के रूप में वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी। बीच रोड पर प्रदर्शन से शहर के मुख्य सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था तार तार हुई। लोगों को जाम से घंटों जूझना पड़ा। वहीं इस प्रदर्शन को देखते हुए आज वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज , सीईओ समेत कोई भी अधिकारी कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचा। एक दो लिपिक और भृत्य ही रहे।