Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बागेश्वरधाम महाराज धीरेन्द्र शास्त्री की साय सरकार से मांग, कहा-

कवर्धा। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रदेश सरकार से साल में एक दिन नवधा रामायण दिवस मनाए जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के लोग हिन्दू धर्म के बारे में जानेंगे और गांव-गांव में हो रहा धर्मांतरण रुकेगा. इसके साथ सनातनी धर्म का प्रचार-प्रसार होगा।

कवर्धा में हनुमंत कथा के समापन के बाद रायपुर लौटते समय पंडित धीरेंद्र शास्त्री पंडरिया विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर पहुंचे. विधायक भावना बोहरा और ग्रामीणों ने इस दौरान पंडित धीरेन्द शास्त्री का जोरदार स्वागत कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री घंटेभर बड़े रोचक तरीके से हनुमंत कथा के माध्यम से हनुमान जी की विशेषताएं बताई, और सभी सनातनी हिन्दुओं को हनुमान जी से जुड़ने का उपाय बताया.

हनुमंत कथा के बाद पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सनातनी है. हिन्दू धर्म के प्रति अच्छा सोच है, और बेहतर काम कर रही है. छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, यहां माता शबरी और माता कौशिल्या की आशीर्वाद प्राप्त है. यहां के गांव-गांव में नवधा रामायण का आयोजन होता है.

धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि जिस तरह से दूसरे धर्म के लोग शुक्रवार और रविवार को इकठ्ठे होकर मस्जिद- चर्च में प्रार्थना करते हैं, वैसे ही सभी हिन्दुओं को हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में इकठ्ठे होकर हनुमान चालीसा की पाठ करना चहिए, और सभी हिन्दुओं को सनातन धर्म के प्रति एक हो जाना चाहिए.

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने नवधा रामायण दिवस मनाने की मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मैं जन प्रतिनिधि हूं, और विधानसभा में प्रदेश में एक दिन नवधा रामायण दिवस मनाने की मांग सरकार के समक्ष रखूंगी, जिससे प्रदेश में घरों-घर भगवा ध्वज लहराए.