Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सलियों के साथ लखमा का कनेक्शन निकालने पर भड़के बैज, कहा – बदले की भावना से आदिवासी नेताओं को टारगेट कर रही भाजपा, कुंभ वाले बयान पर गृहमंत्री को अपना विभाग संभालने की दी हिदायत

रायपुर।   ईओडब्ल्यू ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा का नक्सलियों के साथ कनेक्शन निकाला है. इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज भड़क उठे. उन्होंने बदले की भावना से आदिवासी नेताओं को टारगेट करने का आरोप बीजेपी पर लगाया है. बैज ने कहा, शराब से पेट नहीं भरा तो भाजपा नक्सलियों से कनेक्शन खोज रही. ईडी के बाद Eow की एंट्री हुई है, ताकि उन्हें बेल न मिले.

कुंभ नहीं जाने को लेकर कांग्रेस की बैठक में चर्चा पर सियासत शुरू हो गई है. गृह मंत्री विजय शर्मा के बयानों का पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए गृहमंत्री को दूसरों को आईना दिखाने के बजाय अपना विभाग संभालने की हिदायत दी. बैज ने बिहार में बेची गई बच्चियों के लिए प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगने की बात कही. उन्होंने कहा, बीजेपी मुद्दों से भटका रही. गृह मंत्री यदि खुद को ओपी चौधरी से ज्यादा ज्ञानी समझते हैं तो पहले अपना विभाग संभालें.

मुख्यमंत्री को दीपक बैज ने बताया मिट्‌ठू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिट्‌ठू बताते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, सीएम तोते की तरह अधिकारियों की स्क्रिप्ट रटकर बोलते हैं. बस्तर पंडुम मनाने को लेकर बैज ने कहा, सीएम बस्तर में पंडुम मना रहे. क्या सीएम को पता नहीं पंडुम क्या है? सिर्फ़ अधिकारियों की दी गई स्क्रिप्ट तोते की तरह पढ़ देते हैं.