Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजस्व विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही- गौरेला नगर पंचायत में सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने शिकायतकर्ता रविशंकर गुप्ता से मकान बनाने भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद ACB ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ा.

बता दें कि बिलासपुर में बेलगहना के रहने वाले रविशंकर गुप्ता की गौरेला में आवासीय जमीन है. इस भूमि पर रविशंकर मकान बनाना चाहते थे, जिसके लिए नगर पंचायत गौरेला से भवन अनुज्ञा प्राप्त करने के लिए उन्होंने गौरेला नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता से संपर्क किया. इस दौरान अरविंद गुप्ता ने उनसे भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में 8,000 रूपये की मांग की, जिसके बाद रविशंकर गुप्ता उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो से अरविंद गुप्ता की शिकायत की.

ACB ने ऐसे रंगे हथों पकड़ा

ACB ने जब शिकायत का सत्यापन किया तो आरोप की पुष्टि हुई. इसके बाद आरोपी अरविंद गुप्ता ने शिकायतकर्ता रविशंकर गुप्ता को 8,000 रूपये लेकर बिलासपुर स्थित व्यापार विहार बुलाया. इस दौरान जैसे ही आरोपी ने पैसे हाथ में लिए ACB की टीम ने उसे रंगे हथों धर दबोचा. मामले में ACB की टीम आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर रही है.