Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नशा छोड़ने के लिए डांटती थी बुआ, भतीजे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या

बिलासपुर।  न्यायधानी बिलासपुर में नशे की लत को छुड़ाने के लिए फटकारने पर भतीजे ने अपनी बुआ की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने मृतिका के सोने की माला बेचकर दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के मुताबिक,  मुख्य आरोपी नाबालिग भतीजा नशे की लत के चलते अक्सर घर में फटकार का सामना करता था. बुआ की डांट-फटकार से नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई. 9 फरवरी को आरोपी ने धारदार हथियार से मृतका के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. 

सोने की माला बेचकर की शराब पार्टी 

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के गले से सोने की तीन पत्ती वाली माला निकालकर उसे बेच दिया. माला बेचने से मिली रकम से उसने मोबाइल खरीदा और नाबालिग दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, सोने की तीन पत्ती माला और अपराध में उपयोग की गई बाइक को जप्त कर लिया है. तीन नाबालिग सहित चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है.