Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध रेत खनन रोकने गए नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अवैध रेत उत्खनन रोकने गए नायब तहसीलदार पर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है. राजस्व अधिकारी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है. कार्रवाई में ट्रैक्टर व रेत को जब्त नहीं किया गया है. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है. ग्राम गढ़वट, सरवनदेवरी और खैरखंडी में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन जोरों पर चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार को नायब तहसीलदार राहुल साहू कार्रवाई करने ग्राम गढ़वट गए हुए थे. इसी दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर को रोका तो ड्राइवर खैरखंडी निवासी रितुराज सिंह ने आधी रेत को नदी में ही खाली कर दिया और ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. नायब तहसीलदार ने रोकने के लिए कहा तो ड्राइवर ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया. साहू ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर तेजी से बस्ती की ओर भाग निकला. मामले में नायब तहसीलदार ने पुलिस को आवेदन दिया. इसके आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. उसे बेलतरा के तहसीलदार की कोर्ट में पेश किया. यहां उसे जमानत मिल गई. इस मामले में नायब तहसीलदास राहुल साहू से भी बातचीत का प्रयास किया गया पर उन्होंने फोना रिसीव नहीं किया.

जब्ती नहीं की गई रेत और ट्रैक्टर

नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने के बाद भी प्रशासन ने रेत व ट्रैक्टर की जब्ती नहीं की. ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया. चालक इस तरह से पहले भी गाड़ी चला चुका है. वह आदतन अपराधी है. नायब तहसीलदार ने थाने में दिए आवेदन में चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की मांग की थी.

टीआई रतनपुर नीलेश पांडेय ने बताया कि नायब तहसीलदार के आवेदन के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया.